लाइब्रेरी के छात्र ने हासिल सरकारी नौकरी

देवली नगर पालिका मंडल की ओर से स्थापित की गई
सार्वजनिक लाइब्रेरी के एक छात्र ने हाल ही में भारतीय
रेल सेवा में नौकरी हासिल की है। इस पर पालिका
अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार ने चयनित छात्र
का स्वागत किया। अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार
ने बताया कि यह छात्र मणिराज पुत्र गिरधर सिंह है।
जिसका हाल ही में भारतीय रेल सेवा के कमर्शियल कम
टिकट क्लर्क में चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि 6 माह पूर्व नगर पालिका ने शहर के चर्च रोड पर सार्वजनिक लाइब्रेरी शुरू की थी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को न्यूनतम शुल्क पर पढ़ाई का माहौल देना था। इस उद्देश्य की पहली पूर्ति मणिराज की सफलता ने की है। जिसके चयन से सार्वजनिक लाइब्रेरी की सार्थकता सिद्ध होने लगेगी। इस दौरान उन्होंने और कनिष्ठ अभियंता चंद्रप्रकाश चौधरी सहित ने मणिराज सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही अन्य अध्यनरत छात्रों को भी एकाग्रता व लक्ष्य बनाकर हल करने की बात कही। गौरतलब है कि यह सार्वजनिक लाइब्रेरी जिला कलक्टर व विधायक की नवाचार की सोच का परिणाम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7092230047619705