हाथ से हाथ जोड़ो अभियान देवली में शुरू

विधायक हरीश मीना ने की शुरुआत, रॉयल्टी
नाका चौराहे से रामलीला मैदान तक निकाली
पदयात्रा

देवली उनियारा में गुरुवार को कांग्रेस के हाथ से
हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत हुई। अभियान की
शुरुआत विधायक हरीशचंद्र मीना ने की। इस दौरान
बनेठा के रॉयल्टी नाका चौराहे से रामलीला मैदान तक
पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान तेजाजी चौक में
नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।
विधायक के सचिव असलम ने बताया कि इस यात्रा
का उद्देश्य भारत जोड़ो यात्रा के बाद बूथ स्तर पर आम
लोगों और कार्यकर्ताओं को एकजुट करना है। इसको
लेकर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया गया।
इसमें शामिल कार्यकर्ता और नेता हाथों में पार्टी के झंडे
लेकर चल रहे थे। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों समेत कांग्रेस
पार्टी के नवनियुक्त अलीगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष कमरुद्दीन
खान, देवली ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीना, देवली प्रधान
गणेश राम जाट, गुलाबचंद मीना, हाथ से हाथ जोड़ो
अभियान प्रभारी रामराज गुर्जर, आशाराम धाकड़,
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष समेत मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7092230047619705